RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर – 01/मई/2026
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर कालीमाता मंदिर में विधि-विधान से हवन पूजन का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान से उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ, पार्षद अमर गिदवानी, पार्षद सचिन मेघानी, नितिन कृष्णानी, रितेश वाधवा, धनेश मटलानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और क्षेत्र की खुशहाली एवं विकास के लिए सामूहिक प्रार्थना की।
इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और जनसेवा के प्रति समर्पण का भी संदेश दिया।
