अभी पूज्य छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत के गठन को कुछ समय ही हुआ है परन्तु पंचायत के अध्यक्ष श्री महेश दरयानी एवं उनकी टीम के कुशल नेतृत्व एवं कठिन परिश्रम से पंचायत के द्वारा सिन्धी समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य किये जा रहे हैं अभी हॉल ही में पंचायत के नए कार्यालय का उद्घाटन तेलीबांधा गली नंबर 7 के सामने राजधानी काम्प्लेक्स में किया गया है एवं बाबा मुरलीधर उदासी के कुशल नेतृत्व में पंचायत की ऑफिस में एवं ऑनलाइन निशुल्क सिन्धी भाषा सिखाने का कार्यक्रम शुरू किया गया है एवं अभी वर्तमान में पंचायत के द्वारा सिन्धी समाज के अविवाहित युवक एवं युवतियों के लिए https://mitreemaaetree.com/ वेब साईट निशुल्क शुरू की गयी है जिसमें सिन्धी समाज द्वारा अपना registration करके अपने पसंदीदा जीवन साथी का चुनाव मिनटों में किया जा सकता है। जैसा की समाज में रिश्तों की परेशानियों को देखते हुए यह mitreemaaetree.com वेब साईट मील का पत्थर साबित होगी। उक्त वेब साईट में पसंदीदा प्रोफाइल को रिक्वेस्ट एवं SMS भेजना , कैंडिडेट की प्रोफाइल देखना एवं अन्य सभी कार्य निशुल्क किये जा सकते हैं
उक्त वेबसाइट में अपना बायोडाटा फीड करने के लिए पूज्य पंचायत के मो. न. 99482-84000 पर whatsapp भी किया जा सकता है इस वेबसाइट में अविवाहितों के अलावा तलाकशुदा, विधवा एवं विधुर के बायोडाटा भी मिनटों में ragister किये जा सकते हैं संस्था द्वारा mitreemaaetree.com का एंड्राइड ऐप भी बहुत शीघ्र ही लांच किया जायेगा ताकि सिन्धी समाज उसका अधिक से अधिक उपयोग करके लाभ ले सके | वेबसाईट के द्वारा कुंडली का मिलान भी आसानी से किया जा सकता है एवं candidate अपने बारे में अधिक से अधिक जानकारी उक्त वेब साईट के माध्यम से दे सकता है | शीघ्र ही उक्त वेबसाइट में बायोडाटा एंट्री करने के लिए ऑनलाइन क्लास का भी उपलब्ध कराई जाएगी पंचायत के द्वारा भविष्य में छत्तीसगढ़ की छोटी बड़ी सभी पंचायतों एवं अन्य बड़े शहरों की पंचायतों के सुझाव लेकर अन्य सामाजिक हित में कार्य करने की योजना है जिसे समय पर सफलतापूर्वक पूरा किया जायेगा |
इस अवसर पर पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश दरयानी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री महेश रोहरा, उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, सह सचिव श्री नत्थूलाल धनवानी, सह कोषाध्यक्ष श्री तनेश आहूजा, युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास रुपरेला एवं अन्य पदाधिकारी सर्वश्री राजा जेठानी, अनिल लाहोरी, अमर चंदनानी, राजू चंदनानी, महेश मोटवानी, राजा संतवानी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
उक्त वेबसाइट को श्री नानक रामरख्यानी के मार्गदर्शन एवं श्री प्रकाश वीरानी के सहयोग से आसान एवं सुविधापूर्ण बनाया गया है।

