Oplus_0
RV cg news के लिए राजू वासवानी की रिपोर्ट
रायपुर — जैसे कि सर्व विदित है कि छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत अपने अथक प्रयासों से सामाजिक संदर्भों में वह सामाजिक सरोकार के अनेक कार्य प्रारंभ कर समाज जनों के बीच एक स्वच्छ एवं जुझारू पन की छवि उकेरी है, जिसके लिए पंचायत के नवनिर्वाचित युवा अध्यक्ष महेश दरयानी व उनकी टीम खासकर महेश रोहरा साधुवाद के पात्र हैं l
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के अलावा देश विदेश में खतरे में पड़ी अपने अस्तित्व को खोती जा रही सिंधी भाषा को अपनी मुकम्मल जगह पर स्थापित करने को अनेक भागीरथी प्रयासों में एक सिंधी भाषा की कक्षाओ को ऑफलाइन और ऑनलाइन रूप में शुरू कर एक मील का पत्थर गाड़ दिया है पंचायत के तेलीबांधा स्थित कार्यालय में विगत दिवस रायपुर के लब्ध प्रतिष्ठित भाषाई गुरु व मान्य साहित्यकार भाई साहब मुरलीधर उदासी के सानिध्य में उद्घाटित कर सिंधी भाषा की कक्षाएं प्रारंभ की गई l

उद्घाटन के अवसर पर संरक्षक अमर पारवानी मुखी मन्नूमल पृथ्वानी, कैलाश खेमानी कैलाश, तनेश आहूजा, बलराम आहूजा, नत्थूलाल धनवानी, सामाजिक संस्था एक पहल और के राजेश वाधवानी, अमर चंदनानी, डॉ गोपीचंद सचदेव, पहलाद शादीजा, वासु मखीजा, राजकुमार अप्पू वाडिया, गिरीश लहेजा, कमल जयसिंघानी, नरसा लालवानी एवं अनेक नगर के प्रतिष्ठत समाजसेवी उपस्थित थे।

