RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
इंस्टा स्टार से सट्टा किंग तक! रायपुर का बाबू खेमानी मुंबई से गिरफ्तार — IPL पर होटल से चला रहा था लाइव सट्टा रैकेट
रायपुर। सोशल मीडिया की चमक-दमक के पीछे छिपे काले कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए रायपुर क्राइम ब्रांच ने एक संगठित ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में रायपुर निवासी और इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, बाबू खेमानी मुंबई के एक होटल में बैठकर आईपीएल मैचों पर लाइव ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए उसे धर दबोचा। इस कार्रवाई में बाबू खेमानी सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए युवाओं को जोड़कर बड़े स्तर पर सट्टा संचालन कर रहा था। इंस्टाग्राम की आड़ में यह पूरा नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
