RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में श्रीमती भावना कुकरेजा को जिला कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष और गौरव का माहौल है। इस अवसर पर सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ एवं उपाध्यक्ष नितिन कृष्णानी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा कि भावना कुकरेजा की सक्रियता, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा उन्हें इस दायित्व के लिए पूर्णतः योग्य बनाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपनी नई भूमिका में उत्कृष्ट कार्य करते हुए महिला मोर्चा को और सशक्त बनाएंगी।
उपाध्यक्ष नितिन कृष्णानी ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्ति समाज और संगठन दोनों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि भावना कुकरेजा अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से नई ऊंचाइयों को छुएंगी और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगी।
सिंधी काउंसिल परिवार ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए भावना कुकरेजा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
