RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो=9827916611
रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ रायपुर में सातवें पीठाधीश सद्गुरु संत श्री राजाराम साहिब जी का 66वां वर्सी महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
यह भव्य आयोजन 10 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें देशभर से संत-महात्मा, श्रद्धालु एवं समाजजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
चार दिवसीय महोत्सव के दौरान अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में भव्य मेला, यज्ञ-हवन, ध्वजारोहण, कलश यात्रा, संत सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निशुल्क मेडिकल कैंप, भजन-कीर्तन तथा विशाल भंडारा प्रमुख रूप से आयोजित किए जाएंगे।
