RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर प्रेस क्लब के सेमीफाइनल मुकाबले में शामिल हुए अमित चिमनानी, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भाजपा प्रवक्ता श्री अमित चिमनानी अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरकर बल्ला भी चलाया और खेल भावना का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता श्री संतोष पांडे, पूर्व मीडिया प्रभारी रसिक परमार, प्रवक्ता विजय शंकर मिश्रा, उज्ज्वल दीपक एवं गौरी शंकर श्रीवास सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी की गरिमामयी उपस्थिति में सेमीफाइनल मुकाबला उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ।
अमित चिमनानी ने प्रेस क्लब द्वारा खेल आयोजनों एवं स्वास्थ्य शिविर जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए प्रेस क्लब की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
