RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत की एकतरफा ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में रायपुर के जयस्तंभ चौक पर सिंधी काउंसिल टीम ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।
इस अवसर पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, महामंत्री सुनील कुकरेजा सहित टीम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकत्र होकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए।
जयस्तंभ चौक देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराकर खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा कि भारत की यह जीत देश की एकता, शक्ति और संकल्प का प्रतीक है। टीम इंडिया ने जिस आत्मविश्वास और शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया, वह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने मिठाई वितरित कर खुशी साझा की और खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित की।
