RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
परम पूज्यनीय गुरु नवानाथ मढ़ी की वर्सी महोत्सव धूमधाम से आयोजित-21से23 दिसंबर तक भोईपारा रायपुर
परम पूज्यनीय गुरु नवानाथ मढ़ी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्सी महोत्सव नाथ संप्रदाय के संतों के पावन सानिध्य में भक्ति और श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन एवं पुनीत अवसर पर समस्त श्रद्धालुजनों एवं सम्मानित नागरिकों को सादर आमंत्रित किया जाता है। वर्सी महोत्सव के अंतर्गत भजन–संगीत, सत्संग एवं सेवा कार्यों का विशेष आयोजन किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होगी।
पावन कार्यक्रम इस प्रकार है:
21 दिसंबर 2025, शाम 4:00 बजे:
श्री झूलेलाल सांई के बाहराणे से वर्सी उत्सव का शुभारंभ
भाई साहेब अमरलाल दयालदास, रायपुर
21 दिसंबर 2025, रात्रि 10:00 बजे:
भजन संगीत कार्यक्रम — अशोक चावला एंड पार्टी
दिनांक 22 एवं 23 दिसंबर 2025, रात्रि 10:00 बजे:
भजन संगीत कार्यक्रम — घनश्याम भगत, अजमेर वाले
23 दिसंबर 2025, प्रातः 10:00 से 11:00 बजे:
सत्संग — श्री सुरेंद्र साईं, अयोध्या वाले
23 दिसंबर 2025, रात्रि 3:00 बजे:
वर्सी साहेब जो पल्लव
दिनांक 21, 22 एवं 23 दिसंबर 2025:
प्रतिदिन दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक — आम भंडारा
स्थान: भवानी मंदिर, नवानाथ मढ़ी, भोईपारा, रायपुर
सूचना/सेवा:
योगी किशन नाथ एवं नवानाथ मढ़ी समिति, भोईपारा, रायपुर
