RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
संत शिरोमणि श्री साईं चाँडूराम साहिब जी को छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने दी श्रद्धांजलि
रायपुर- 19/अक्टूबर/2025 सिंधी समाज के परम पूज्य धर्मगुरु, पीठाधीश्वर संत शिरोमणि श्री साईं चाँडूराम राम साहिब जी (लखनऊ) के ब्रह्मलीन होने पर छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत, रायपुर द्वारा गहन शोक व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर पंचायत कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी, पूज्य बाबा भाई साहब मुरलीधर उदासी, लधाराम नैनवानी, पहलाज शादीजा,मुखी झामनदास बजाज, बलराम आहूजा ,अजीत मोटवानी,डॉ गोपीचंद सचदेव, विकास रूपरेला, अनिल लाहोरी, अमर चंदनानी, मुखी गिरीश लहेजा, मुरलीधर शादीजा , रतन वलयानी, विनोद संतवानी , प्रेम प्रकाश मध्यानी व अन्य पदाधिकारियों, शहर के मुखीगणों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए अध्यक्ष महेश दरयानी ने कहा कि —
“संत शिरोमणि श्री साईं चाँडूराम साहिब जी का निधन अत्यंत दुखद है। उनका जीवन समाज के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का स्रोत रहा है। यह सिंधी समाज एवं संत परंपरा की अपूरणीय क्षति है।”
