RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
शिविर समापन समारोह – आज 5-10-2025 रविवार को अग्र बायोडाटा सेंटर समता कालोनी में निशुल्क तीन दिवसीय तोतले बच्चों का शिविर समापन किया गया।
शिविर में 19 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। 3-4-5 तीन दिन के शिविर में 15 बच्चों ने भाग लिया, 4 बच्चे शिविर में नही आए। 5 साल से 14 साल की उम्र के विभिन्न समाजों के बच्चे कोरबा शहर, बिलासपुर शहर, तिल्दा नेवरा तथा रायपुर शहर के क्ई क्षेत्रों से आए थे।
13 बच्चों को शब्दों के ठीक बोलने में 100% लाभ मिला 2 बच्चों को शब्दों के ठीक बोलने में 50% लाभ मिला।
समापन पर बच्चों की 10 मिनट अलग अलग प्रैक्टिस करवा कर सामुहिक रुप से 25 मिनट आवाज की प्रैक्टिस भी करवाईं गई। सभी बच्चों के साथ अभिभावक भी बहुत खुश दिखाई दे रहे थे।
ट्युटर सत्यनारायण मित्तल ने प्रिंट लेख देकर अभिभावकों को 20/25 दिन घर पर प्रैक्टिस करवाने की बात कहते हुए बच्चों की आवाज ठीक करने के तौर-तरीके भी बताए।
समापन समारोह में श्री रूपचंद जी अग्रवाल श्री श्याम गोयल जी, श्री रमेश कुमार जी अग्रवाल,श्री सुरेश कुमार जी अग्रवाल, श्रीं राज कुमार जी अग्रवाल तथा अग्र बायोडाटा सेंटर के क्ई सदस्यगण उपस्थित थे।
श्री रुप चंद जी अग्रवाल ने सभी बच्चों को घर पर प्रैक्टिस जरुर करने की सलाह देते हुए आदरणीय अभिभावकों का तथा संस्था के सभी आदरणीय सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए शिविर समापन की घोषणा कर सभी को जलपान के लिए सादर आमंत्रित किया।
सत्यनारायण मित्तल, रायपुर अग्र बायोडाटा सेंटर समता कालोनी रायपुर मो. 9826183171
