RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
श्री प्रेमप्रकाश आश्रम रायपुर में 29वां वार्षिक महोत्सव एवं सद्गुरु जन्मोत्सव का भव्य आयोजन
रायपुर। श्री प्रेमप्रकाश आश्रम, शैलेंद्र नगर रायपुर में इस वर्ष 29वां वार्षिक महोत्सव एवं महर्षि सद्गुरु स्वामी सर्वानंद जी महाराज का 129वां जन्मोत्सव बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।
यह पावन आयोजन 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक स्वामी टेऊँराम उद्यान, श्री प्रेमप्रकाश आश्रम शैलेंद्र नगर रायपुर
9 अक्टूबर, गुरुवार – प्रातः 8:00 बजे — श्री गुरु महाराज जी का स्वागत, सत्संग एवं भंडारा।
दोपहर 3:00 बजे — भव्य विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
शाम 6:00 बजे से — सत्संग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जन्मोत्सव समारोह, छप्पन भोग, दीप प्रज्वलन, केक प्रसादी, बधाई गीत एवं आम भंडारा का आयोजन होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ 7 अक्टूबर से शुरू और 11 अक्टूबर को पल्लव पाकर उत्सव का समापन एवं भंडारे के साथ आयोजन का समापन किया जाएगा।
सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे परिवार सहित इस भक्ति, आनंद और प्रेम के महोत्सव में सम्मिलित होकर गुरुदेव के आशीर्वाद का लाभ प्राप्त करें।
