RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सिंधु सेवा समाज की एक महत्वपूर्ण आमसभा बैठक भवन मयूरा हाल में आयोजित हुई जिसमें श्री मुरलीधर शादीजा जी को सर्वसम्मति सेआगामी दो वर्ष के लिए सिंधू सेवा समाज का अध्यक्ष चुना गया।
सिंधु सेवा समाज रायपुर की अग्रणीय समाज सेवा संस्था है इसकी स्थापना १९९५ में स्व कोटुमल नागवानी, श्री असुदाराम साधवानी ,श्री सतीश वासवानी, लधाराम नैनवानी ,श्री टेकचंद रेलवानी, श्री बी एस प्रेमचंदानी ,श्री महेंद्र तलरेजा , श्री किशोर माखीजा श्री राजकुमार माखीजा, श्री प्रकाश लालवानी ,श्री रतन माखीजा, श्री नरसा लालवानी,
सहित अनेक वरिष्ठ नागरिकों द्वारा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर,वंचित,जरूरत मंद लोगों की सहायता हेतु की गई थी, संस्था द्वारा पूर्व में २४सिंगल रूम के फ्लेट श्री सुंदरदास जादवानी जी के कार्यकाल में बनाये गए थे।
जिसमें २४ जरूरत मंद परिवार रह रहे हैं अध्यक्ष श्री मुरलीधर शादीजा द्वारा आगामी योजना के अंतर्गत तेलीबाँधा में राजधानी में पढ़ाई हेतु समाज की कन्याओं के लिये हास्टल एवं राजधानी रायपुर में इलाज हेतु आने वाले समाज जनों के रहवास हेतु धर्मशाला का निर्माण तथा उच्च शिक्षा हेतु प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिये आर्थिक सहायता हेतु फंड दिया जाएगा आदि प्राथमिकताएं हैं।
बैठक में श्री सी ए चेतन तारवानी जी द्वारा पिछले १५ वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट उपलब्धियों के साथ प्रस्तुत की श्री सुन्दर दास जादवानी मुखी द्वय श्री मुरली केवलानी ,श्री अशोक नैनवानी जी श्री भरत रामानी, श्री राजकुमार बजाज श्री राजू तारवानी,,श्री राजेश गुरनानी, श्री राजकुमार माखीजा श्री राकेश ओचवानी,श्री दौलत पर्यानी,श्री चंदर विधानी,श्री नरसा लालवानी ,श्री टेकचंद रेलवानी , श्री रतन माखीजा पार्षद एवं एम आई सी सदस्य श्री अमर गिदवानी, किशोर आहुजा श्री तेज कुमार बजाज,श्री महेश दरियानी, श्री तनेश आहुजा ,श्री अमर चंदनानी ,श्री मनीष पंजवानी, श्री राजा भाई सन्तवानी, पूज्य छत्तीसगढ़ पंचायत की टीम आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
श्री भगवाना रेलवानी जी द्वारा संस्था के माध्यम से समाज के जरूरत मंद लोगो को निरंतर दवाईयां निशुल्क प्रदान की जाती हैं उनका आभार साधुवाद धन्यवाद
