RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
कमल की छांव में सेवा और सम्मान — ललित जैसिंघ ने साईं लालदास जी से लिया आशीर्वाद, जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं और आभार व्यक्त!
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ता एवं समाजसेवी ललित जैसिंघ ने पूज्य संत साईं लालदास जी से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर ललित जैसिंघ ने साईं लालदास जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
ललित जैसिंघ ने कहा कि संत महापुरुषों का आशीर्वाद जीवन में सकारात्मक ऊर्जा एवं मार्गदर्शन प्रदान करता है। साईं लालदास जी का सान्निध्य समाज के लिए प्रेरणादायी है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सच्चे अर्थों में समाज सेवा संभव है।
इस दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में धर्म, समाज सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई। ललित जैसिंघ ने साईं लालदास जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
