RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर।22/मई/2026
श्री झूलेलाल नवयुवक संघ द्वारा समाज के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 120 प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया जाएगा। यह आयोजन शिक्षा, संस्कार एवं समाज में सकारात्मक प्रेरणा देने की दिशा में समिति की एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।
कार्यक्रम में श्री आनंदपुर दरबार के पूज्य महात्मा जी विशेष रूप से उपस्थित होकर बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। साथ ही शहर की कई प्रतिष्ठित हस्तियां भी समारोह की गरिमा बढ़ाएंगी।
विशिष्ट अतिथियों में
डॉ. योगेश पोपट — प्राचार्य, डीपीएस भाटापारा,डॉ. किरण माखीजा,श्रीचंद सुंदरानी जी,अजीत कुकरेजा,अमर गिदवानी एवं सचिन मेघानी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
समिति द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन एवं समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास माना जा रहा है।
