RV cg news राजू वासवानी, रायपुर :11/ अप्रैल/2025
बोरिया खुर्द। जीनियस प्रांजल स्कूल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल में बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन, पढ़ाई में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चे प्रथम,द्वितीय तृतीय होनहार बच्चों को सर्टिफिकेट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर समाजसेवी श्री अमर चंदनानी जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में श्री चंदनानी ने बच्चों को मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु स्कूल प्रबंधन ने श्री चंदनानी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
