राजू वासवानी,रायपुर.5/फरवरी/2025
शंकर नगर वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मसंद ने घर-घर जाकर अपने मतदाताओं से हाथ जोड़कर कहा जो प्यार और आशीर्वाद आपने मुझे वर्षों से दिया है l अब वक्त आ गया है, आप बहुमूल्य वोट कांग्रेस को दे कर मुझे और महापौर दीप्ति प्रमोद दुबे को विजई बनाएं। आपके सहयोग और विश्वास से ही हम इस जिम्मेदारी को सही ढंग से निभा पाएंगे। 
शंकर नगर वार्ड मेरा अपना परिवार है हम सब वर्षों से एक दूसरे के दुख सुख के साथी रहे हैं।
मेरा सपना है कि शंकर नगर वार्ड को हम सब मिलकर एक सशक्त समृद्ध और खुशहाल वार्ड बनाएं एक ऐसा वार्ड जहां हर नागरिक को सम्मान सुरक्षा और विकास के अवसर मिले मैं आपको विश्वास और उम्मीद पर खडा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करूंगा।
मेरा आपसे निवेदन है प्रार्थना है कि 11 तारीख को मुझे पार्षद पद हेतु व कांग्रेस महापौर पद की प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे को अधिक से अधिक मतों से विजई बनाएंगे।
