राजू वासवानी, रायपुर.12/जनवरी 2024
लोग जिंदगी में कुछ अलग ही करना चाहते हैं ताकि उनकी पहचान भी डिफरंट बन सके। ऐसा ही एक शौक पाला रायपुर के राधास्वामी नगर के महासचिव मनोहर डेंगवानी ने। जिनके पास लगभग 700 अलग-अलग मॉडलों का रेडियो कलेक्शन है इस कलेक्शन ने इन्हें देश ही नहीं दुनिया में भी पहचान दिलाई है। डेंगवानी के अनुसार अभी तक सबसे बड़ा रेडियो कलेक्शन पहले नंबर पर इंग्लैंड में है दूसरे नंबर पर दिल्ली तीसरे नंबर पर रायपुर के मनोहर डेंगवानी द्वारा किया गया है। रेडियो से जुड़ा देश दुनिया का हर व्यक्ति इसे मिल चुका है, और एक खास बात अमीन सयानी हर सप्ताह इनसे बात करते थे, मनोहर बताते हैं जब वे 7 वर्ष के थे 1968 में तब उनके दादा और पिता रेडियो पर गीत सुना करते थे जब बालक मनोहर सो कर उठते थे तब घर पर रेडियो बज रहा होता था धीरे-धीरे यह भी रेडियो सुनने के शौकीन हो गए और आज इनकी उम्र 65 साल हो गई है। एक कमरा जो पूरा रेडियो से भरा है यही है मनोहर डेगवानी का रेडियो संसार।
