RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। गणेश उत्सव के पावन अवसर पर रवि भवन व्यापारिक संघ की ओर से सोमवार, 21 सितंबर को शाम 6:45 बजे रवि भवन प्रांगण में गणपति बप्पा की भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
इस भक्तिमय आयोजन में सभी व्यापारी साथियों एवं भक्तगणों से आग्रह किया गया है कि वे पूरी श्रद्धा एवं भक्ति भावना के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर गणपति बप्पा की महाआरती में सहभागी बनें और विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
रवि भवन व्यापारिक संघ ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन आयोजन की शोभा बढ़ाने एवं भक्ति के इस अवसर को सफल बनाने की अपील की है।
स्थान: रवि भवन प्रांगण
दिनांक: 21 सितंबर, सोमवार
समय: शाम 6:45 बजे
गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया!
