राजू वासवानी, रायपुर.31/दिसंबर/2024
माना जाता है कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है यह बात चरितार्थ हुई कल सुभाष स्टेडियम में
दिनांक 30 दिसंबर छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की युवा विंग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता
के फाइनल मैच में रात्रि रात्रि लगभग 10:00 बजे रायपुर की सुपर किंग टीम और बिलासपुर की शिवा इलेवन की टीम फाइनल मैच के लिए आमने-सामने थी टॉस जीतकर सिंधु सुपर किंग ने पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया।
शिवा इलेवन के बल्लेबाजो ने चौके और छक्के मार कर रन बनाने शुरू कर दिए ऐसा लग रहा था दर्शकों की तालिया सिटीयों ने मैच समाप्त होने के पहले ही बिलासपुर की टीम को विजय होने का संकेत दे दिए। लेकिन जैसे कि माना जाता है कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है कब क्या हो जाए और हुआ भी यही ठीक ऐसे ही आखरी एक बॉल में पांच रनों की जरूरत थी विनी शर्मा ने आखिरी बॉल पर सिक्स मार कर रायपुर की सिंधु सुपर किंग टीम ने शानदार जीत हासिल की। सही है कि किंग तो किंग ही होता है।
