राजू वासवानी – 7/12/2024
70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों हेतु 5 लाख लिमिट वाला बाकी किसी भी उम्र के APL कार्ड धारक का 50 हजार का एवम BPL (गरीबी रेखा से नीचे) कार्ड धारक का 5 लाख का आयुष्मान कार्ड शिविर
आओ बनाएं स्वस्थ्य छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत ललित जयसिंघ के मार्गदर्शन में पूज्य सिंधी पंचायत लाखे नगर द्वारा आयुष्मान कार्ड सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है
दिन – रविवार 8 दिसंबर समय- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक
स्थान – संत कवर राम सिंधी धर्म शाला लाखे नगर, रायपुर
इस शिविर में सर्वसमाज के 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों चाहे वे छत्तीसगढ़ के किसी भी शहर से हों उनका 5 लाख की लिमिट वाला आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाया जाएगा* ताकि उन्हें जरूरत पड़ने पर उचित इलाज मिल सके
यदि आपके घर मे या परिचय में 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग हों जिनका आयुष्मान कार्ड नही बना है तो कृपया उन्हें इस शिविर में जरूर भेजें।आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ मे लाना आवश्यक है उक्त जानकारी बलराम मंधानी ने दी। पूज्य सिंधी पंचायत लाखे नगर रायपुर छत्तीसगढ़। 
