राधास्वामी नगर सिंधी पंचायत के कार्यकारिणी सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों को रखा सामने। 
रायपुर,4 दिसंबर 2024 / राधास्वामी नगर सिंधी पंचायत से जुड़े पदाधिकारीगण मुखी चंदर देवानी महासचिव मनोहर डेंगवानी सहित पंचायत के कार्यकारिणी सदस्यों ने
उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर उन्होंने राधा स्वामी नगर क्षेत्र और महामाया मंदिर वार्ड में आवश्यक सुविधाओं को लेकर आम जनता की आवश्यकता बताई साथ ही उन्होंने समाज द्वारा किए जा रहे कार्य और मंदिर निर्माण की जानकारी भी दी उन्होंने बताया कि मंदिर का अभी नवनिर्माण हुआ है साथी ही राधास्वामी नगर में कुछ और विकास की आवश्यकता है।
रायपुर क्षेत्र के भाजपा से जुड़े योग्य सिंधी प्रत्याशियों को पार्षद चुनाव की ज्यादा से ज्यादा टिकट देने की भी बात कहीं।
उक्त जानकारी राधास्वामी नगर के मुखी चंदर देवानी एवं महासचिव मनोहर डेंगवानी ने दी।
