रायपुर,3 दिसंबर 24- अक्सर यह माना जाता है कि सिंधी कौम व्यापारी कौम है लेकिन यह अर्धसत्य है व्यवसाय होने के साथ-साथ समाज आज भी अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है ना सिर्फ जुड़ा हुआ है
बल्कि हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करते रहा है, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डॉक्टर इंजीनियर वकील, फिल्म निर्माण का क्षेत्र हो यां अभिनय की दुनिया हो, यां फिर रंगमंच में अपनी अंतरराष्ट्रीय छवि का निर्माण हो, संगीत व गायन हो, हर क्षेत्र में समाज में नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं
अंचल के अति प्रिय गायक गौतम देवनानी फीमेल वॉइस में गीत गाकर सबको विस्मित करते रहे हैं। ऐसा ही विस्मय से भरा क्षण था जब सोनी टीवी में प्रसारित रियलिटी शो एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा सीजन 5, में गौतम देवनानी ने फीमेल वॉइस में गीत गाकर फुल ऑन परफॉर्मेंस दिया जिसके पश्चात फिल्म इंडस्ट्रीज के नामचीन संगीतकार व शो के जज अनु मलिक ने गौतम को बाहों में भरकर उठा लिया। एक और जज फरहा खान ने गौतम की भरपूर प्रशंसा की। इस शो को होस्ट किया था नामचीन एक्टर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक व टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह ने। कलर्स टीवी पर प्रसारित एक और कार्यक्रम “इंडियाज़ गाट टैलेंट” सीजन 7 में गौतम ने हर एपीसोड में फीमेल वॉइस में गाकर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था शो के जज थे करण जौहर, मलाइका अरोड़ा और किरण खेर और इस शो के होस्ट थे हास्य कलाकार भारती सिंह और टीवी एवं फिल्म एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला। छत्तीसगढ़ की सीमाओं को लांघकर मुंबई की माया नगरी में अपनी धाक जमा कर आए हुए गौतम देवनानी पर न जाने कब छत्तीसगढ़ सरकार की नजर पड़ेगी जब उन्हें छत्तीसगढ़ में किसी अलंकरण से अलंकृत किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि ‘पुरुष कलाकार द्वारा महिला स्वर में गाए गए सर्वाधिक गीत’ का विश्व रिकॉर्ड बना कर गौतम देवनानी “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस” में भी अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।
