RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो. 9827916611
रायपुर। कैप्टन स्मिथ के शीघ्र स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर हनुमान मंदिर में श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कैप्टन स्मिथ के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी। इसी क्रम में ललित जैसिंघ, जीतू लोहाना, सुनील कुकरेजा सहित श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के चरणों में प्रार्थना कर कैप्टन स्मिथ के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
श्रद्धा, प्रार्थना और विश्वास के साथ सभी ने बजरंगबली से कैप्टन स्मिथ के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
