RV CG NEWS राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो 9827916611
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का अमारा ग्राउंड में भव्य स्वागत, सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं ललित जैसिंघ ने किया अभिनंदन! 
रायपुर। राजधानी रायपुर के अमारा ग्राउंड में आयोजित भव्य DHOLIDA गरबा एवं डांडिया उत्सव में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के आगमन पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
सेल्फी किंग गौरव मंधानी

इस अवसर पर रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री ललित जैसिंघ ने कंगना रनौत का स्वागत एवं आत्मीय अभिनंदन किया।
DHOLIDA गरबा में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की मौजूदगी ने आयोजन की रौनक बढ़ा दी। रंगारंग गरबा, डांडिया और उत्सव के शानदार माहौल ने उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह भर दिया। रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के गरबा प्रेमियों के लिए यह आयोजन आकर्षण का केंद्र बना।
DHOLIDA गरबा — संस्कृति, परंपरा और मनोरंजन का शानदार संगम!
