RV CG NEWS रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर- 15/अक्टूबर/2026
डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देने पहुँचे सिंधी सेवा महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
श्रीचंद सुंदरानी , जितेंद्र बड़वानी सहित महापंचायत के पदाधिकारियों ने दीं शुभकामनाएँ
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे सौजन्य मुलाकात कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी महामंत्री जितेंद्र बड़वानी, सुदेश मंधान एवं लाभचंद बाफना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। डॉ. रमन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
