RV CG NEWS राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो 982791 6611
भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏 स्व. श्री बलराम प्रसाद रुपरेला जी — 53 वर्षों तक मुखी रहकर सिंधी समाज को नई पहचान और दिशा देने वाले महान समाजसेवी को शत-शत नमन! उनका त्याग, समर्पण, आदर्श और समाजसेवा की विरासत सदैव हमारे हृदयों में जीवित रहेगी।
अपना संपूर्ण जीवन समाज के प्रति समर्पित करने वाले…
हर समय समाज सेवा के लिए तत्पर रहने वाले…
केवल सिंधी समाज ही नहीं, बल्कि समस्त समाजों में समान रूप से लोकप्रिय, हर वर्ग के लोगों के कार्यों को निष्पक्षता, निस्वार्थ भाव और पूर्ण समर्पण के साथ करने वाले…
रायपुर में सिंधी समाज को एक नई पहचान एवं विशिष्ट दिशा प्रदान करने वाले…
जिनके समाज के प्रति किए गए कार्यों, त्याग और योगदान को शब्दों में समेटने बैठें, तो शायद कॉपियाँ कम पड़ जाएँ।लगातार 53 वर्ष तक मुखी रहे छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष के रूप में समाज को नेतृत्व प्रदान किया। इसके पश्चात संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन देते रहे तथा समाज की अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर रहकर समाजसेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया। 
उनके आदर्श संस्कार समाजसेवा और उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनका व्यक्तित्व भले ही आज हमारे बीच सशरीर उपस्थित नहीं है, लेकिन उनके विचार एवं प्यार सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेंगे।
आज पुण्यतिथि पर हम उनको को असीम प्रेम एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं
समस्त सिंधी समाज शुभचिंतक एवं मित्रगण
