RV CG NEWS राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
विजयादशमी पर जितेंद्र (जीतू) बड़वानी ने दीं हार्दिक शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
रायपुर। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के महामंत्री जितेंद्र (जीतू) बड़वानी ने विजयादशमी के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों एवं समाजजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें सत्य, धर्म और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।
जितेंद्र (जीतू) बड़वानी ने कामना की कि विजयादशमी का यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना और मजबूत हो।
उन्होंने सभी को विजयादशमी की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय जीवन की कामना की।
