RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर में प्लास्ट विजन रोड शो का भव्य आयोजन, 247 उद्योगपतियों ने लिया प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का संकल्प
रायपुर। आज होटल कोर्टयार्ड मैरियट, रायपुर में प्लास्ट विजन रोड शो का भव्य आयोजन किया गया। इसमें प्लास्ट विजन के चेयरमैन श्री जयेश भाई, श्री हर्षद देसाई जी एवं डॉ. महेंद्र परमार जी सहित छत्तीसगढ़ के 247 उद्योगपतियों ने सहभागिता की। सभी ने प्लास्टिक कचरे के उचित प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
भाजपा प्रवक्ता श्री अमित चिमनानी जी ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की जानकारी दी। श्री जयेश भाई ने प्लास्ट विजन की जानकारी और प्लास्टिक कचरे के उचित निपटान के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, सीएफआई अध्यक्ष श्री शंकर बजाज जी ने युवाओं से नई सोच, नवाचार एवं नए व्यवसायों के साथ उद्योग जगत में आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कैट अध्यक्ष श्री परमानंद जैन जी, श्री विक्रम सिंहदेव जी, श्री लव बंसल जी, श्री रमेश पंजवानी जी, श्री संतोष जैन जी, श्री विजय हेमानी जी, अजय भसीन जी , श्री जीवत बजाज जी, श्री सन्नी जुमनानी जी, श्री राजेंद्र जग्गी जी, श्री मनोज जैन जी, श्री कन्हैया गुप्ता जी, श्री दिनेश पटेल जी सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं अनेक उद्योगपति उपस्थित रहे।
इस आयोजन ने उद्योग जगत में स्वच्छ पर्यावरण, जिम्मेदार प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और सतत औद्योगिक विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।
