RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
उलासनगर वसणशाह दरबार से शाहज़ादे साईं ओमी राम साहेब जी का आगमन 4 को
रायपुर, जय झूलेलाल । महाराष्ट्र उल्हासनगर वसणशाह दरबार से शहज़ादे साईं ओमी राम जी का आगमन 4 अक्टूबर को राजधानी में होने जा रहा है। संत जी द्वारा 5 अक्टूबर को दोपहर 1.13 मिनट दुआ साहेब ,नित नेम , एवं भगवान झूलेलाल जी एवं सतगुरु साईं वसणशाह जी के जीवनी पर आधारित सत्संग के साथ भक्तिमय कार्यक्रम सिंधु पैलेस, बी टी आई ग्राउंड के सामने शंकर नगर में करेंगे ।
संत जी द्वारा भक्तों एवं छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए पल्लव अरदास की जाएगी । संगत के लिए कार्यक्रम पश्चात भंडारे की व्यवस्था भी होगी ,कार्यक्रम के तैयारी के लिए रायपुर सिंधी समाज के साथ मंडल के सभी सेवादारी लगे हुए है , जिनमे प्रमुख रूप से रोज अलग स्थान पर सत्संग करते हैं गुरु जी ।
सेवादारी गौरव मंधानी ने बताया कि श्री ओमीराम साहेब लगातार देश-दुनिया के भ्रमण पर रहते हैं। वे किसी भी गांव-शहर में रहें, समाजजनों का मार्गदर्शन करने के लिए नित्य सत्संग जरूर करते हैं। लगभग प्रतिदिन 13 बजकर 13 मिनट पर वे दुआ साहिब ,नित नेम करते हैं। इसका फेसबुक पर भी प्रसारण किया जाता है जिसे दुनियाभर के हजारों लोग लाइव देखते हैं।
