RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सहयोग एक सामाजिक संस्था का 17वाँ विशेष कार्यक्रम — “उड़ान : नाम ही पहचान है”
रायपुर। समाज में अपनी मेहनत, प्रतिभा, संघर्ष और कार्यों के माध्यम से स्वयं की पहचान बनाने वाले लोगों को सम्मानित करने के उद्देश्य से सहयोग एक सामाजिक संस्था द्वारा अपना 17वाँ विशेष कार्यक्रम “उड़ान — नाम ही पहचान है” आयोजित किया जा रहा है। यह विशेष आयोजन 4 अक्टूबर, रविवार को शाम 6 बजे से 9 बजे तक वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, रायपुर में होगा।
सहयोग संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दर देवानी ने बताया कि “उड़ान” केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उन लोगों की उपलब्धियों को समाज के सामने पहचान देने का प्रयास है, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अपना मुकाम बनाया है। कार्यक्रम की विशेषता यह है कि इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहे प्रतिभाशाली एवं सफल लोगों को एक ही मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में डॉक्टर, आर्किटेक्ट, इंजीनियर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षक, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, फैशन डिजाइनर, को सम्मानित किया जाएगा।
सहयोग संस्था का मानना है कि किसी व्यक्ति की पहचान केवल उसके पद या व्यवसाय से नहीं, बल्कि उसके कर्म, संघर्ष, प्रतिभा और समाज के प्रति योगदान से बनती है। इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए “उड़ान — नाम ही पहचान है” के माध्यम से ऐसे लोगों को मंच प्रदान किया जा रहा है, जिनकी अपनी अलग पहचान है और जिनकी यात्रा दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकती है।
चन्दर देवानी ने कहा कि सहयोग संस्था का प्रयास है कि समाज में सकारात्मक सोच, प्रतिभा और उपलब्धियों को सम्मान मिले तथा नई पीढ़ी को यह संदेश मिले कि अपनी पहचान बनाने के लिए मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास सबसे महत्वपूर्ण हैं।
स्थान: वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, रायपुर
दिनांक: 4 अक्टूबर, रविवार
समय: शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक
चन्दर देवानी – राष्ट्रीय अध्यक्ष, सहयोग एक सामाजिक संस्था
