RV CG NEWS राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
गोदड़ीवाला संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब जी के 35वें बरसी महोत्सव के उपलक्ष्य में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
रायपुर। गोदड़ीवाला संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब जी के 35वें बरसी महोत्सव के पावन अवसर पर गोदड़ीवाला धाम, देवपुरी रायपुर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह स्वास्थ्य शिविर 14 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक गोदड़ीवाला धाम, देवपुरी रायपुर में आयोजित होगा। शिविर में AIG हॉस्पिटल, हैदराबाद के जाने-माने विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. मोहन रामचंदानी द्वारा पेट, लिवर एवं आंतों से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेष परामर्श एवं आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
गोदड़ीवाला धाम द्वारा आयोजित इस सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध कराना है।
इस संबंध में जानकारी सेवादारी अमर गिदवानी ने देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की है।
