RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन
संकल्प सांस्कृतिक समिति, कैलाश रेजिडेंसी,शंकर नगर रायपुर द्वारा कार्यालय परिसर एवं श्री नारायण गुरु मंदिर शंकर नगर में स्वच्छता अभियान
भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, ड्रग प्रिवेंशन डिवीजन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में Swachhata Hi Seva (SHS) 2026 अभियान के अंतर्गत संकल्प सांस्कृतिक समिति, रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा स्वच्छता एवं स्वच्छता जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह समस्त गतिविधियां संकल्प सांस्कृतिक समिति की डायरेक्टर श्रीमती मनीषा शर्मा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित की गईं।
SHS-2026 अभियान की थीम “Swachhata Mein Sahbhag; Swachh Bharat, Viksit Bharat” के अनुरूप स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तथा जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान आयोजित किया गया।
कार्यालय एवं कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान
अभियान के प्रथम चरण में 23 सितंबर 2026 को संकल्प सांस्कृतिक समिति, रायपुर के कार्यालय एवं कार्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। डायरेक्टर श्रीमती मनीषा शर्मा के मार्गदर्शन में संस्था के कर्मचारियों एवं संबंधित कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यालय एवं कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक स्वच्छता गतिविधियां की गईं।
इस अवसर पर उपस्थित SLCA,IRCA,ODIC तथा CPLI के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
श्री नारायण गुरु मंदिर शंकर नगर रायपुर में विशेष स्वच्छता अभियान
SHS-2026 अभियान के दूसरे चरण में 29 सितंबर 2026 को श्री नारायण गुरु मंदिर शंकर नगर रायपुर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
यह अभियान संकल्प सांस्कृतिक समिति की डायरेक्टर श्रीमती मनीषा शर्मा के मार्गदर्शन में SLCA, IRCA, ODIC तथा CPLI द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। अभियान में संबंधित टीमों के सदस्यों ने सामूहिक रूप से सहभागिता करते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की।
स्वच्छता अभियान के दौरान परिसर की सफाई, कचरे का उचित संग्रहण एवं निस्तारण तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही उपस्थित सदस्यों एवं प्रतिभागियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व के संबंध में विशेषज्ञ द्वारा जागरूक किया गया।
स्वच्छता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश
अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने से स्वस्थ एवं बेहतर सामाजिक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
SLCA, IRCA, ODIC एवं CPLI की संयुक्त सहभागिता ने इस अभियान को सामूहिक जनभागीदारी एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का स्वरूप प्रदान किया। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
संकल्प सांस्कृतिक समिति की डायरेक्टर श्रीमती मनीषा शर्मा के मार्गदर्शन में संस्था द्वारा स्वच्छता, जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता से संबंधित ऐसे प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
Sankalp Sanskritik Samiti
रायपुर, छत्तीसगढ़
Implementing Agency
