RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ ने शहर के विभिन्न चिकित्सकों से सौजन्य मुलाकात कर प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर आधारित पुस्तक भेंट की।

इस अवसर पर जैसिंघ ने चिकित्सक समुदाय को केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य, अधोसंरचना, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम स्थापित किए हैं।
जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, महामंत्री शैलेन्द्र सोमवंशी, कोषाध्यक्ष धनेश मटलानी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
