RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत द्वारा आज पहली कोर कमेटी मीटिंग
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत द्वारा आज प्रथम कोर कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी मिलन समारोह , सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
यह बैठक आज शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक कचहरी चौक स्थित कॉफी हाउस, रायपुर में आयोजित होगा। बिरादरी के सभी कोर कमेटी सदस्यों एवं प्रमुखजनों से समय पर उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान करने का आग्रह किया गया है।
निवेदक : अनेश बजाज
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत (प्रमुख सलाहकार)
