RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
ईश्वरलाल कोडवानी के नेतृत्व में समाज करेगा नई ऊंचाइयों को स्पर्श, पन्नो आकील परिवार ने दी शुभकामनाएं
पूज्य सिंधी पंचायत बाबा गेलाराम नगर देवपुरी के मुखी (अध्यक्ष) पद पर आदरणीय श्री ईश्वरलाल कोडवानी जी की नियुक्ति पर समाज में हर्ष का वातावरण है। उनके समाजसेवा, समर्पण एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए यह दायित्व प्रदान किया गया है। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत पन्नो आकील परिवार, रायपुर द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल एवं समाज की निरंतर प्रगति की कामना की गई।
