RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत महिला विंग द्वारा मातृ दिवस कार्यकारी अध्यक्ष राशि बलवानी जी के नेतृत्व में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया .
इस कार्यक्रम मे मदर्स के लिए रैंप वाक,बेस्ट ड्रेस्ड मोम,डीजे पार्टी,रील मेकिंग,लकी ड्रा,फ़न एक्टिविटीज,गेम्स,ओपन माइक और डांस का आयोजन किया गया था.100 से अधिक महिलाओं ने उपस्थित हो के कार्यक्रम की शोभा बड़ाई.कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमति राशि बलवानी ने कहा, “माँ सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि समाज और संस्था की नींव है। जिस संस्था में मातृशक्ति का सम्मान होता है, वही संस्था सशक्त और समृद्ध होती है। हमारी संस्था में हर महिला सदस्य माँ के रूप में सेवा कर रही है।”
इस अवसर पर संस्था की सभी माताओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में राशि बलवानी,राधा राजपाल,सीमा बड़वानी,दीपिका जेठवानी,कशिश खेमानी,रश्मी बड़वानी,कुमकुम जीवननी,कशिश भगवानी,निशा तरवानी,किरण ठाकुर,पूनम हिंदुजा,दीपा गवरी,मेघा पंजवानी,साक्षी माखीजा,रिया जयसिंघानी,मिताली पंजवानी,रिया उदासी,हिना सचदेव,डॉ आरती डेंभरा तथा अन्य उपस्थित रहे!
