RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
स्वस्थ जीवन का उपाय योग ही है- देसराज जी दो दिवसीय योग शिविर का शानदार आगाज -600 साधक उपस्थित 
रायपुर। भारतीय योग संस्थान द्वारा दो दिवसीय आवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन दिल्ली से पधारे अखिल भारतीय प्रधान श्री देसराज जी एवं महामंत्री श्री ललित गुप्ता जी के कर कमलों द्वारा मंगल गीत व शंख ध्वनि के बीच हुआ।
इसके पूर्व प्रातः 5:30 बजे से कुंजल, जलनेती, सूत्रनेती जैसी शुद्धि क्रियाएँ साधकों को करवाई गई। तत्पश्चात विविध प्रकार के आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास केन्द्र प्रमुखों द्वारा साधकों को करवाया गया। श्री मुकेश सोनी ने मिनटों की योग निद्रा से गहरी नींद का अभ्यास करवाया जिससे सभी अपने आप को तरोताजा महसूस करने लगे। विभिन्न वक्ताओं द्वारा अनेक विषयों पर ज्ञानवर्द्धक वार्ताएँ की गई। रिद्धि सिद्धि पार्क टीम द्वारा सुंदर भजन प्रस्तुत किया गया। उत्तम वाटिका की टीम ने उत्कृष्ट नृत्य किया जिससे सभी भाव विभोर हो उठे। महामंत्री ललित गुप्ता जी ने स्वामी विवेकानंद का वाक्य बताते हुए कहा उठो जागो तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो। कर्मयोगी का जीवन लोकहित के लिए होता है।
उनके द्वारा कर्म योग की विस्तृत जानकारी दी गई।
श्री देसराज जी ने कहा कि सृष्टि की असली रचयिता स्त्री ही है क्योंकि वो भगवान को भी जन्म देने की शक्ति रखती है।
इसलिए महिला स्वस्थ रहेगी तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा। स्वस्थ और सुखी परिवार की विशेष जिम्मेवारी मां पर ही है।
आधुनिक बीमारी मोटापा को योग के माध्यम से कैसे संतुलित करते हैं, कैसे अतिरिक्त वजन को कम कर सकते हैं यह बताया। साथ ही साधकों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया।
CCY यानि सर्टिफिकेट कोर्स इन योग,
जो कि आयुष मंत्रालय के सहयोग से भारतीय योग संस्थान ने आरंभ किया है इसकी भी विस्तृत जानकारी दी गई एवं कोर्स को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले साधकों ने अपने अनुभव भी साझा किये। मीडिया प्रभारी ममता रथ एवं नीतू मूंदड़ा ने बताया कि संगठन पक्ष को ध्यान में रखते हुए देसराज जी ने उद्बोधन, मार्गदर्शन दिया एवं नए छत्तीसगढ़ प्रांतीय प्रधान के रूप में श्री मुकेश सोनी जी की सर्वसम्मति से घोषणा की।
शिविर के प्रथम दिवस का समापन योग किर्तन एवं आत्मचिंतन के साथ हुआ। धन्यवाद ज्ञापन आभा अग्रवाल ने दिया। शिविर को सफल बनाने में राजेश डागा, राजेश अग्रवाल, रिया फतनानी, सुदेशना मेने, वंदना आहूजा, के. आर. साहू, पिंकी जैन, गीतांजली बाग़, लता चौधरी, किरण प्रसाद, ममता अग्रवाल, नीलम नावलानी, सपना सादिजा, ममता रथ, नीतू मूंधड़ा, कंवलजीत कौर, हर्षपाल जी आदि अनेकानेक सक्रिय साधकों का विशेष योगदान रहा। कल शिविर का समापन दिवस है।
