RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। 2/जून /2026 – पूज्य सिंधी पंचायत डी.डी. नगर द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने हेतु चना एवं शरबत वितरण। 
कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवा अभियान प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित किया गया, जिसमें सैकड़ों राहगीरों एवं आम नागरिकों ने शीतल पेय और चना ग्रहण कर राहत का अनुभव किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मी से परेशान लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ सेवा और परोपकार की भावना को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री विकास उपाध्याय, भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष श्री नवीन शर्मा एवं वार्ड पार्षद श्री आशु चंद्रवंशी ने उपस्थित होकर सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई तथा पंचायत के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की।
पूज्य सिंधी पंचायत डी.डी. नगर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बताया कि समाज सेवा और जनकल्याण के ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंचायत के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
