RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर,12 अप्रैल होटल वुड कास्टाल में आयोजित म्यूजिकल तंबोला कार्यक्रम बेहद शानदार और यादगार रहा। कार्यक्रम में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरा हॉल खचाखच भरा रहा।
केवल 750 सीमित कूपन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, जिससे कई लोगों को निराशा भी हाथ लगी। यह कार्यक्रम की लोकप्रियता और सफलता को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में “नरेश पंजवानी” की अहम भूमिका रही। नरेश पंजवानी ने बताया कि महापंचायत का कोई भी कार्यक्रम, विशेषकर महिला विंग द्वारा आयोजित, हमेशा शानदार और यादगार होता है। उन्होंने महिला विंग अध्यक्ष भावना कुकरेजा, कार्यकारिणी अध्यक्ष राशी बलवानी और उनकी पूरी टीम को दिल से धन्यवाद दिया, जिन्होंने इतने बेहतरीन तरीके से आयोजन को सफल बनाया।
“कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (चीफ गेस्ट) श्री ले अंतानी रहे। उनके आगमन से लेकर वापसी तक की संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी नरेश जी ने बखूबी संभाली।
“यारों की ओर से 200 बॉडी स्प्रे भी नरेश जी द्वारा वितरित किए गए।
कार्यक्रम की सफलता के पीछे नरेश जी की कड़ी मेहनत, समर्पण और व्यवस्थापन साफ तौर पर देखने को मिला।”
“नरेश पंजवानी ने विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि रवि ज्वेलर्स की ओर से कई लोगों को गोल्ड उपहार प्रदान किए गए, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहे।”
अंत में उन्होंने महापंचायत की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब सिंधी समाज के कार्यक्रम लगातार सुपरहिट हो रहे हैं और समाज के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आने वाले समय में भी इसी तरह के रंगारंग और भव्य आयोजन जल्द ही देखने को मिलेंगे।
