RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सिंधी सेवा महापंचायत की पहल को मिला जनसमर्थन, महामंत्री जितेंद्र बड़वानी और राशि बलवानी ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को सौंपा निमंत्रण—आज 12 अप्रैल को रायपुर में भव्य सिंधी तंबोला से जुड़ेगा पूरा समाज
रायपुर। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के महामंत्री जितेंद्र बड़वानी और महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष राशि बलवानी रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर में आयोजित होने जा रहे बहुप्रतीक्षित सिंधी तंबोला आज 12 अप्रैल कार्यक्रम का दिया न्योता ।
“महामंत्री जितेंद्र बड़वानी” ने बताया कि छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत की महिला विंग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर समाज में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। महिला विंग की कार्यकारिणी अध्यक्ष राशि बलवानी सहित सुदेश मंधान, दीपिका जेठवानी, कशिश बागवानी, ज्योति हिदनी, साक्षी मखीजा, कुमकुम जितवानी और सिमरन हिंदुजा उपस्थित रहीं।
उन्होंने आगे बताया कि 12 अप्रैल को आयोजित होने वाला यह सिंधी तंबोला कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के सामाजिक आयोजनों में एक विशेष पहचान बनाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों की सहभागिता देखने को मिलेगी।
“महामंत्री जितेंद्र बड़वानी” व महिला विंग की अध्यक्ष भावना कुकरेजा कार्यकारी अध्यक्ष राशि बलवानी ने इस आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज की महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना, आपसी भाईचारे को मजबूत करना, सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना और मनोरंजन के जरिए समाज को एकजुट करना है।
इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने महापंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, सहयोग और समरसता को बढ़ाते हैं तथा महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
