RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
कांग्रेस संगठन में सिंधी समाज का सम्मान, विक्की वाधवानी को मिली मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी की गई मंडल अध्यक्षों की सूची में रायपुर शहीद वीर नारायण मंडल के अध्यक्ष पद पर सिंधी समाज के सक्रिय कार्यकर्ता विक्की वाधवानी को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से सिंधी समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
समाजजनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विक्की वाधवानी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा समाज व क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
