RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
साईं लालदास जी की माताजी स्व. धर्मी देवी जसूजा जी को ललित जैसिंघ ने अर्पित की श्रद्धांजलि
साईं लालदास जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती धर्मी देवी जसूजा जी के निधन पर चकरभाठा में आयोजित शोक सभा में सिंधी समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष श्री ललित जैसिंघ, उपाध्यक्ष श्री धनेश मटलानी, श्री रितेश वाधवा तथा चैंबर के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश वासवानी सहित समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
