RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
कटोरा तालाब में उमड़ेगा हिंदू समाज का महासागर
“आज विशाल हिंदू सम्मेलन” से गूंजेगी संस्कृति चेतना — दोपहर 3 बजे, 11 स्टार मैदान
सनातनी श्याम चावला


रायपुर। 25/01/2026
सर्व समाज के संयुक्त तत्वावधान में समाज में एकता, संस्कृति चेतना एवं धर्म के उत्थान के उद्देश्य से विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन रविवार, 25 जनवरी 2026 को दोपहर 3:00 बजे किया जा रहा है। यह भव्य सम्मेलन वंदे भारत खेल मैदान (11 स्टार मैदान), संत कंवरराम नगर, कटोरा तालाब, रायपुर में संपन्न होगा।
कटोरा तालाब की पावन धरा पर आयोजित इस सम्मेलन में धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता को लेकर सारगर्भित विचार रखे जाएंगे। सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ. एन.डी. गजवानी जी होंगे, जबकि मुख्य वक्ता आकाशदीप गुप्ता जी समाज को एकजुट करने वाले विचारों से मार्गदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम में संत अतिथि पंडित यदुवंश त्रिपाठी जी का सान्निध्य प्राप्त होगा तथा विशेष अतिथि श्रीमती मधु यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
हिंदू शेरनी एडवोकेट विश्व दिनी पांडे—निडर, निर्भीक और हिंदुत्व की बुलंद आवाज़
हिंदू शेरनी के रूप में विख्यात एडवोकेट विश्व दिनी पांडे वह नाम हैं, जो अन्याय के विरुद्ध निर्भीक स्वर और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़ा दिखाई देता है। वे बिना किसी भय के, अपनी जान को जोखिम में डालते हुए और पद-प्रतिष्ठा व रोज़गार की परवाह किए बिना, समाज में फैल रहे कुत्सित षड्यंत्रों के खिलाफ आवाज़ बुलंद करती हैं।
आयोजकों ने सर्व समाज के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। सम्मेलन का मूल संदेश है —
“जो धर्म की रक्षा करते हैं, धर्म उनकी रक्षा करता है।”
यह आयोजन समाज में सकारात्मक चेतना, सांस्कृतिक गौरव और धार्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।
