RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा सर्व मनोकामना सिद्ध लाल लोई त्यौहार का भव्य आयोजन
मकर संक्रांति के एक दिन पूर्व मनाया जाता है सिंधी समाज द्वारा लाल लोई त्यौहार
13 जनवरी को मकर संक्रांति के पूर्व मनाया जाएगा लाल लोई पर्व सिंधी समाज द्वारा
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा दिनांक 13 जनवरी को मकर संक्रांति की पूर्व संध्या के अवसर पर श्याम नगर स्थित प्रधान कार्यालय के बाहर लाल लोई पर्व मनाया जाएगा
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, छग सिंधी पंचायत के चेयरमेन व मेडिसेल्स फार्मा के चेयरमेन भरत बजाज , प्रवक्ता सुभाष बजाज व महिला विंग की अध्यक्ष दीक्षा रामानी के द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत का यह प्रयास है कि सिंधी समाज का युवा वर्ग महिलाएं व समस्त समाजजन अपने पारंपरिक त्योहार व परंपराओं को पहचाने व धर्म तथा संस्कृति से जुड़े इसी के अंतर्गत सिंधी समाज द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर एक दिन पूर्व लाल लोई का आयोजन किया जा रहा है ज्ञात रहे की लाल लोई में विद्वान पंडितो द्वारा मंत्र उच्चारण करके एक स्थान पर अग्नि प्रज्वलित की जाती है व विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है ऐसी मान्यता है कि यह पूजा सर्व मनोकामना सिद्ध होती है जो भी अपनी मनोकामना मन में रखकर अग्नि प्रज्वलित किए हुए पूजा स्थल पर 108 बार परिक्रमा करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है तथा मनोकामना पूर्ण होने पर अगले लाल लोई के आयोजन में समाज जन उसमें तिल मिठाई व अन्य पारंपरिक पूजा की सामग्री श्रद्धा पूर्वक अर्पित करके अपना धन्यवाद प्रभु चरणों में अर्पित करते हैं तथा सिंधी लोकगीतों व लोकनृत्यों के माध्यम से समाजजन यह पर्व अत्यंत धूमधाम से मनाते हैं
आयोजन को सफल बनाने के लिए पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के महेश दरयानी सुभाष बजाज दीक्षा रामानी बाबा मुरलीधर उदासी बलराम आहूजा,कैलाश बालानी, तनेश आहूजा,विकास रूपरेला,अनिल लाहौरी, मनीष पंजवानी,रतन वर्ल्याणी,विनोद संतवानी,कनक खेमानी,चंचल बजाज जूही दरयानी,तनीशा सहित अन्य पदाधिकारीयों के साथ-साथ महिला व युवा विंग के सभी सदस्य गण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
