RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
“रायपुर की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अजीत कुकरेजा का कड़ा प्रहार — फाफाडीह हत्याकांड ने झकझोरा शहर”
“चाकूबाज़ी बन गई आम बात! फाफाडीह हत्याकांड पर अजीत कुकरेजा पीड़ित परिवार के साथ खड़े”
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध बेलगाम होते जा रहे हैं। चाकूबाज़ी, खून-खराबा और खुलेआम हिंसा अब शहर की आम तस्वीर बनती जा रही है। अपराध कम होने के बजाय लगातार बढ़ रहे हैं, जिसने आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फाफाडीह क्षेत्र में स्वर्गीय अमर विश्वकर्मा की चाकू मारकर की गई निर्मम हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं भावी विधायक अजीत कुकरेजा पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे और शोक संतप्त परिजनों के साथ गहरा दुख साझा किया।
परिजनों ने प्रशासन से न्याय और सुरक्षित वातावरण की स्पष्ट मांग रखी, जो पूरी तरह न्यायसंगत है। इस अवसर पर अजीत कुकरेजा ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार की आवाज को मजबूती से उठाएगी, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और रायपुर की चरमराती कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निर्णायक कदम उठाएगी।
उन्होंने कहा कि राजधानी में बढ़ता अपराध गंभीर चिंता का विषय है और जनता अब जवाब चाहती है। अजीत कुकरेजा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक अपराधियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।
