RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो. 9827916611
रायपुर शर्मसार: 55 साल के दरिंदे ने 9 साल की मासूम को 5 दिनों तक बनाया हवस का शिकार, चॉकलेट का लालच देकर ढाया जुल्म!
कानून व्यवस्था का जनाजा: राजधानी में चूड़ी वाले ने मासूम की रूह तक को छलनी किया, 5 दिन तक होता रहा बलात्कार!
रायपुर में कानून व्यवस्था ध्वस्त: 9 साल की मासूम से 5 दिनों तक हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक 55 वर्षीय अधेड़ द्वारा 9 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने का रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी ने लगातार 5 दिनों तक बच्ची के साथ दरिंदगी की।
लालच देकर ले जाता था दुकान
जानकारी के मुताबिक, आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी मोहल्ले में चूड़ी की दुकान चलाता है, जहां वह चॉकलेट और बिस्कुट भी बेचता था। आरोपी ने मासूम को खाने-पीने की चीजों का लालच देकर जाल में फंसाया। 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच आरोपी ने मासूम को अपनी दुकान में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची को डराता-धमकाता था कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे मार डालेगा।
दर्द से तड़पती बच्ची ने बयां की दास्तां
मामले का खुलासा 12 जनवरी की सुबह हुआ, जब बच्ची असहनीय दर्द के कारण जमीन पर लेटकर बिलख रही थी। जब परिजनों और चाची ने रोने का कारण पूछा, तब बच्ची ने रोते हुए अपने साथ हुई हैवानियत की पूरी कहानी सुनाई। मासूम की आप बीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
बजरंग दल ने की फांसी की मांग
घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग सिविल लाइन थाने पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी को हिरासत में ले लिया है। इस बीच, घटना को लेकर शहर में भारी आक्रोश है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने और फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।
