RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
भाजपा अध्यक्ष नड्डा, मुख्यमंत्री साय व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने ‘अमित चिमनानी की किताब विष्णु के दो साल,प्रगति और विकास बेमिसाल का विमोचन किया
‘यह पत्रिका अपने समय के प्रदेश के विकास का एक ऐसा दस्तावेज है जिससे विकास की तस्वीर एकदम साफ हो जाती है’
रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री जगतप्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सोमवार को ‘विष्णु के के दो साल : विकास और प्रगति बेमिसाल’ पत्रिका का गरिमामय वातावरण में विमोचन किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी (सीए) के सम्पादन में प्रकाशित इस पत्रिका में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है।
इस मौके पर श्री चिमनानी ने बताया कि 2003 से 2018 तक डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में छत्तीसगढ़ ने विकास और जनकल्याण के जो प्रतिमान गढ़े थे, एक बीमारू प्रदेश के कलंक को धोकर छत्तीसगढ़ को एक आदर्श राज्य के तौर पर राष्ट्रीय स्तर पर जो पहचान दिलाई थी, उसे आगे बढ़ाने का काम मुख्यमंत्री श्री साय की सरकार ने पिछले दो वर्षों में बखूबी किया है। आज विकसित भारत की तर्ज पर वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। श्री चिमनानी ने कहा कि ‘विष्णु के के दो साल : विकास और प्रगति बेमिसाल’ अपने समय के प्रदेश के विकास का एक ऐसा दस्तावेज है जिससे प्रदेश के विकास की तस्वीर एकदम साफ हो जाती है।
विमोचन के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ,श्री विजय शर्मा ,भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सुश्री लता उसेंडी,सुश्री सरोज पांडे, मंत्री रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, दयाल दास बघेल, लखन देवांगन, श्याम बिहारी जयसवाल, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब, मुख्य प्रवक्ता श्री संतोष पांडे, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विजय बघेल, चिंतामणि महराज, राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, बिलासपुर संभाग प्रभारी रामू रोहरा, विधायक धरम लाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, पुन्नू लाल मोहले, अनुज शर्मा, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, सहित वरिष्ठ नेता गण मौजूद रहे।
