RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
अटल जयंती पर अभनपुर में सोसायटी अध्यक्षों का सम्मान — राजू भाई तारवानी की पहल
दिनांक 25 दिसंबर, अभनपुर।
छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर अटल स्मृति वर्ष एवं शताब्दी वर्ष के तहत उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में राजू भाई तारवानी द्वारा अभनपुर क्षेत्र की विभिन्न सोसाइटी के अध्यक्षों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने वाजपेयी जी के जीवन, विचार और राष्ट्र सेवा के संकल्प को स्मरण किया।
