RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
“छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महिला विंग द्वारा श्रद्धा एवं परंपरा के साथ तुलसी पूजा संपन्न”
“भक्ति, संस्कृति और एकता का सुंदर संगम — महिला विंग ने मनाई तुलसी पूजा”
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की महिला विंग द्वारा आज श्रद्धा एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तुलसी पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला विंग की पूरी टीम द्वारा सामूहिक आरती एवं भजन के साथ हुई।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्री महेश दरयानी, युवा अध्यक्ष श्री विकास रूपरेला, संत श्री बाबा मुरलीधर उदासी, अजीत मोटवानी, अमर चंदनानी, मनीष पंजवानी, डॉ. गोपीचंद सचदेव सहित अनेक वरिष्ठ समाजसेवी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
तुलसी पूजा के इस अवसर पर महिला शक्ति की सहभागिता, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का सुंदर संदेश दिया गया।
